अपने ही बेटे की तलाकशुदा पत्नी के साथ पिता ने रचा ली शादी, पूरा मामला कर देगा हैरान

By: Ankur Mon, 05 July 2021 7:50:59

अपने ही बेटे की तलाकशुदा पत्नी के साथ पिता ने रचा ली शादी, पूरा मामला कर देगा हैरान

भारत में रिश्तों का बहुत महत्व माना जाता हैं और इनका सम्मान किया जाता हैं। सास-ससुर को माता-पिता और बहु को बेटी का दर्जा दिया जाता हैं। लेकिन एक अनोखा मामला सामने आया उत्तरप्रदेश के बदायूं में जहां एक पिता ने अपनी ही बेटे की तलाकशुदा पत्नी के साथ शादी रचा ली। यह मामला बेहद हैरान करने वाला हैं। युवक को इस सच का तब मालूम हुआ जब उसने आरटीई दायर की। जिससे उसे पता चला कि उसके पिता घर छोड़कर कहीं और रहने लगे हैं। जैसे ही उसे पता चला कि उसके पिता ने उसकी पत्‍नी से ही शादी की है तो उसने बिसौली पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जो शख्स भी इस खबर के बारे में सुन रहा है वो भौचक्का रह गया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स की साल 2016 में शादी हुई थी और उस समय दोनों नाबालिग थे। इसके बाद दोनों ही घरेलू विवाद के कारण तकरीबन छह महीने बाद अलग रहने लगे। फिर लड़के ने समझौते की कोशिश की, लेकिन पत्नी नहीं मानी और तलाक देने की जिद पर अड़ गई। इस मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब युवक से तलाक लेने के बाद उसकी पत्‍नी को अपने ससुर से इश्क हो गया और वह जैसे ही बालिग हुई, उसने ससुर से शादी रचा ली और उसी के साथ रहने लगी।

युवक का पिता जो सफाई कर्मी है वो युवक का साथ छोड़कर संभल में रहने लगे तो लड़के ने जनहित याचिका (RTI) दायर की तो उसमें ये जानकारी मिली की उसे तलाक देने वाले लड़की ने उसके ही पिता से ही शादी कर ली यही नहीं अब इन दोनों के 2 साल का एक बच्‍चा भी है। इसके बाद युवक ये सच जानकर हैरत में पड़ गया।

ये भी पढ़े :

# नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'हसीन दिलरुबा'

# अनोखी शादी जहां मेहमानों को धोने पड़े दावत के झूठे बर्तन, कारण कर देगा आपको हैरान

# Bhoot Police First Look: टेढ़ी भौंहे और हाथ में मशाल..., कुछ इस अंदाज में नजर आए अर्जुन कपूर

# NIAB में निकली नौकरियां, इंटरव्यू में परफॉरमेंस के अनुसार होगा चयन

# भारतीय सांख्यिकी संस्थान में निकली नौकरियां, मिलेगी 1,42,400 रूपये प्रतिमाह सैलेरी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com